Friday, September 21, 2012

कंडारी का भाजपा से इस्तीफा चुफाल ने किया इन्कार




ठ्ठ जागरण टीम, देहरादून/रुद्रप्रयाग कांग्रेस के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट को रुद्रप्रयाग जिला संगठन को विश्र्वास में लिए बगैर भाजपा में शामिल किए जाने से नाराज पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने पार्टी से बगावत का ऐलान कर दिया है। वरिष्ठ नेता कंडारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, प्रदेश भाजपा ने पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी के इस्तीफे देने की बात से इन्कार किया है। पार्टी अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल का कहना है कि कांग्रेस नेता बिष्ट की ज्वाइनिंग से नाराज पूर्व मंत्री कंडारी से बातचीत की जा चुकी है और मामला सुलझा लिया गया है। पिछले कई दिनों से कांग्रेस के पूर्व महामंत्री बिरेंद्र बिष्ट व उनके समर्थकों को भाजपा में शामिल करने की कोशिशों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी खासे नाराज चल रहे थे। उनकी इस नाराजगी के चलते ही दो दिन पूर्व पार्टी प्रदेश कार्यालय में बिष्ट की ज्वाइनिंग का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम प्रदेश आलाकमान को अचानक रद भी करना पड़ा। हालांकि, तब पार्टी ने कार्यक्रम रद होने के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी व रमेश पोखरियाल निशंक के आपदाग्रस्त क्षेत्र के दौरे को वजह बताया था। मंगलवार को टिहरी उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह के नामांकन के दौरान पूर्व कांग्रेसी नेता बिष्ट को भाजपा में विधिवत शामिल करने के बाद पूर्व मंत्री कंडारी की नाराजगी खुलकर सामने आ गई। उन्होंने जिला संगठन को विश्र्वास में लिए बगैर बिष्ट की ज्वाइनिंग पर न सिर्फ नाराजगी जताई, बल्कि इसके विरोध में पार्टी से इस्तीफे का ऐलान भी कर दिया। पूर्व मंत्री कंडारी ने कहा कि वह पहले ही आलाकमान के समक्ष अपनी नाराजगी जता चुके थे। लिहाजा, उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण पेज -4,19-9-2012 राजनीति

No comments:

Post a Comment