Friday, September 21, 2012

मध्यावधि चुनाव और कांग्रेस का सफाया तय




ठ्ठ जागरण ब्यूरो, लखनऊ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने मध्यावधि चुनाव होने और कांगे्रस के सफाए का दावा किया है। उन्होंने कहा कि संसद व सड़क पर विश्र्वास खो चुकी केंद्र सरकार को डॉलर के जरिए बचाने की कोशिश हो रही है और इसके लिए साफ्ट टारगेट तलाशे जा रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में नकवी ने आरोप लगाया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को डॉलर डॉयलसिस पर चलाने के सभी प्रयास बेकार साबित होंगे, क्योंकि देश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। तृणमूल कांग्रेस के हटने के बाद मनमोहन सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं रह गया। विदेशी बाजार माफिया के इशारों पर चल रही कांग्रेस सरकार को जनहित से कोई सरोकार नहीं रह गया। एफडीआइ के मुद्दे पर सरकार लगातार गलतबयानी करती आ रही है। राज्य सरकारों और विभिन्न दलों को विश्र्वास में लेने की बात जिस तरह झूठ साबित हुई। उसी तरह विदेशी कंपनियों द्वारा 30 प्रतिशत माल भारतीय बाजारों से खरीदने का आश्र्वासन भी धोखा है। सच्चाई यह है कि विश्र्व व्यापार संगठन के नियमों में सरकार के पास ऐसा कोई अधिकार ही नहीं है। इसी तरह गैस और डीजल पर दाम बढ़ाकर भी सरकार ने जनता से विश्र्वासघात किया है। सरकार 51 बार पेट्रोल, 42 बार डीजल और 12 बार एलपीजी के दाम बढ़ा चुकी है। कंपनियों का घाटा भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण होता है। नकवी का कहना था कि सरकार अब रोल बैक भी करती है तो उसका कोई लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि कांग्रेस का साथ जो भी देगा वो खुद समाप्त हो जाएगा। सपा व बसपा का नाम लिए बिना कहा कि दोनो हाथ में लड्डू लेने वालों को भी जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। नकवी ने कहा कि भाजपा मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार है। 26, 27 28 सितंबर को फरीदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय कार्यपरिषद की बैठक में चुनावी रणनीति तय होगी। ममता बनर्जी का एनडीए में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संप्रग के आधे घटक दल राजग से संपर्क में हैं। सोशल साइट्स पर अंकुश लगाने के बारे में उनका कहना था कि भ्रष्टाचार की पर्याय बन चुकी कांग्रेस अपनी कालिख छिपाने में जुटी है।


दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण पेज -4,20-9-2012  jktuhfr 

No comments:

Post a Comment