Wednesday, December 22, 2010

कांग्रेसी निकला आइएसआइ एजेंट

मुंबई, पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के एक सदस्य को आइएसआइ एजेंट होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जावेद नाम का यह युवक दिल्ली में दो पाक राजनायिकों को गुप्त सूचनाएं भेज रहा था। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के आह्वान के बाद दक्षिण मुंबई के वार्ड नंबर-222 से 1390 युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की। इनमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ का एजेंट जावेद अब्दुल गफूर मोजावाला भी शामिल था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जावेद को सदस्यता दिलाने में नावेद शेख ने मदद की थी जो तेल माफिया अली शेख का बेटा है। नावेद ने जावेद सहित बहुत से युवाओं के सदस्यता शुल्क के लिए लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके पीछे उसका उद्देश्य युवाओं को सदस्यता के लिए प्रोत्साहित कर कांग्रेस पार्टी में अपनी हैसियत बढ़ाना था, लेकिन उसके पिता के अंडरव‌र्ल्ड के साथ संबंध उजागर होने पर उसे पार्टी से निकाल दिया गया। क्राइम ब्रांच ने जावेद को 10 दिसंबर को मझगांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। उसे सोमवार को जिला कोर्ट में पेश किया गया। (मिड-डे)

No comments:

Post a Comment