Wednesday, October 3, 2012

केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में पार्टी का विजन डाक्यू मेंट जारी नाम की घोषणा 26 नवम्बर को


केजरीवाल बन गए नेता



नई दिल्ली (एसएनबी)। टीम केजरीवाल ने अपनी पार्टी का विजन डाक्यूमेंट जारी करते हुए कहा कि सरकार अनशन की बात नहीं सुन रही थी इसलिए पार्टी बनाने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा था। यह टीम 26 नवम्बर को अपनी पार्टी का नाम घोषित करेगी। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आई को 10 दिन में बनेगा जनलोकपाल। हर सरकारी कामकाज की समयसीमा तय होगी। उन्होंने कहा कि अगर हम हार गए तो भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई को अगली पीढ़ी जारी रखेगी। केजरीवाल ने इन आरोपों को फिजूल बताया कि वह भाजपा को कमजोर करने के लिए कांग्रेस के हाथों में खेल रहे हैं और उन्हें मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से 20 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ वह कांग्रेस की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ अपनी लड़ाई और तेज करेंगे। बढ़े दाम वापस नहीं हुए तो बिजली और पानी दोनों के बिल नहीं चुकाए जाएंगे और बिलों को जलाया जाएगा। पार्टी बनाने में जल्दबाजी करने पर केजरीवाल ने कहा कि जब देश बिक रहा हो तो इंतजार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पार्टी की कामयाबी को लेकर व्यक्त किए जा रहे संदेह पर कहा कि जीत-हार की बजाय वह लड़ाई को ज्यादा महत्वपूर्ण समझते हैं। केजरीवाल ने कहा कि अगर वह हार गए तो भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई को अगली पीढ़ी जारी रखेगी। पार्टी चलाने के लिए धन कहां से आएगा, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब घर-घर से महिला, बच्चे, बूढ़े और जवान पार्टी में शामिल होंगे तो धन की कमी का सवाल ही नहीं रहेगा। वैसे भी ज्यादा धन की जरूरत जनता की पार्टी को नहीं है। (शेष पेज 2) केजरीवाल की पार्टी में महिला आरक्षण 33 फीसद -पेज 2
स्वराज का सपना
सीधे जनता का राज होगा : कहा गया है कि इलाके में खर्च होने वाला सरकारी पैसा जनता की मर्जी से खर्च होगा। कानून बनाने में जनता की भागीदारी होगी। भ्रष्टाचार दूर करना : भ्रष्ट नेताओं- कर्मचारियों को जेल भिजवाने के लिए 10 दिन में बनेगा जनलोकपाल। हर सरकारी कामकाज की समयसीमा तय होगी। महंगाई दूर करेंगे : 50 रुपये में पेट्रोल, 40 रुपये में डीजल और 350 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देंगे। बिजली-पानी सस्ता कराएंगे। गेहूं, चावल, दाल की सट्टेबाजी (वायदा व्यापार) बंद कराकर आवश्यक वस्तुओं के दाम घटाएंगे। (शेष पेज 2)
क्या नहीं करेंगे
हमारा सांसद/विधायक लालबत्ती की कार नहीं लेगा हमारा जनप्रतिनिधि सरकारी सुरक्षा नहीं लेगा बड़े बंगले की बजाय छोटे घर में रहेगा जनता की पैरवी पर ही पार्टी का टिकट मिलेगा नेताओं पर नजर रखने को रिटार्यड जजों का लोकपाल होगा चंदे का पूरा ब्योरा वेबसाइट पर किसी भी परिवार के दो सदस्य चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Rashtirya Sahara National Edition 3-10-2012 Rajneeti  Pej -1

No comments:

Post a Comment