Showing posts with label ८ अक्टूबर २०११. Show all posts
Showing posts with label ८ अक्टूबर २०११. Show all posts

Saturday, October 8, 2011

अन्ना का ठाकरे पर पलटवार


अन्ना हजारे द्वारा शिवसेना प्रमुख पर उम्रदराज होने संबंधी टिप्प्णी के बाद बाल ठाकरे ने शुक्रवार को वाक् युद्ध को आगे बढ़ाते हुए गांधीवादी नेता को अनावश्यक वैर नहीं लेने और संघर्ष की चेतावनी दी। ठाकरे(85) ने कहा,‘आप मुझसे छोटे हैं। यह बचपना आपको शोभा नहीं देता।
शिवसेना की वाषिर्क दशहरा रैली में बृहस्पतिवार को पार्टी सुप्रीमो द्वारा हजारे पर की गई टिप्पणी से गांधीवादी नेता की नाराजगी के बीच यह बयान आया है। अपने भाषण के दौरान ठाकरे ने 74 वर्षीय हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को मजाकबताया था। उन्होंने कहा,‘अन्ना, इस देश से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। बड़ी मछलियां इसमें शामिल हैं। आपका जाल फट जाएगा लेकिन ये मछलियां नहीं फंसेंगी।सेना प्रमुख की टिप्पणी का जवाब देते हुए हजारे ने ठाकरे की बढ़ती उम्र को लेकर टिप्पणी की थी। यहां जारी बयान में ठाकरे ने कहा,‘अन्ना ने जो कहा हम उसका उपयुक्त जवाब दे सकते हैं, क्योंकि हम गांधीवादी नहीं हैं। चूंकि आपने मेरी बढ़ती उम्र का जिक्र किया, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आप मुझसे छोटे हैं और यह बचपना आपको शोभा नहीं देता।ठाकरे ने हजारे को चेतावनी देते हुए कहा,‘हमसे अनावश्यक वैर मत लीजिए।अन्ना हजारे पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा था कि गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता का अनशन फाइव स्टारकार्यक्र म के समान था। उन्होंने कहा,‘यह एक फाइव स्टार उपवास था,भ्रष्टाचार (के मुद्दे) को हंसी-मजाक का विषय मत बनाइये।ठाकरे ने कहा,‘ अन्ना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आप ईमानदारी से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन भ्रष्टाचार का इस तरीके से खात्मा नहीं किया जा सकता..
उन्होंने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन स्थल पर 35,000 लोगों के लिए भोजन सहित भारी इंतजामों का भी हवाला दिया। इस पर प्रतिक्रि या देते हुए हजारे ने रालेगण सिद्धी में संवाददाताओं से कहा,‘उन्हें जो सही लगता है वह कहें। हमें जो सही लगता है वह हम करेंगे।हजारे ने कहा कि अपमान सहन करने की शक्ति होनी चाहिए।इससे पहले शिवसेना ने हजारे के आंदोलन को अपना समर्थन दिया था और ठाकरे के पोते आदित्य ने अनशन के दौरान हजारे से मुलाकात भी की थी।  

कांग्रेस को वोट न दें


हिसार लोस क्षेत्र में आज से दिखाई जाएगी अन्ना की वीडियो अपील
समाजसेवी अन्ना हजारे ने हिसार में हो रहे लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के खिलाफ वोट देने की अपील कर दी है। जिसे एक वीडियो की शक्ल में शनिवार की दोपहर से हिसार में दिखाया जाएगा। अन्ना ने कांग्रेस के खिलाफ वोट नहीं देने का एक वीडियो बनवाया है, जिसे लेकर अन्ना के साथी अरविंद केजरीवाल हिसार जा रहे हैं। दोपहर में एक बजे अरविंद केजरीवाल और अन्ना के साथी हिसार के एक गांव में पहुंचेंगे और कांग्रेस के खिलाफ अन्ना के वीडियो को दिखाएंगे। इसके साथ ही अन्ना की कांग्रेस के खिलाफ वीडियो अपील पूरे हिसार में दिखाई जाने लगेगी। उधर हिसार में प्रचार कर रहे कांग्रेस महासचिव और हरियाणा के प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने इस बीडियो पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि अन्ना और केजरीवाल महाभ्रष्ट को जिताने के लिए परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने फोन पर कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने में पीछे नहीं है लेकिन अन्ना और उनके साथियों का आचरण हिसार में भ्रष्टाचारियों को मदद करने वाला है और जनता उनके इरादे को खूब समझती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी अन्ना और उनके साथियों की गंदी राजनीति से डरने वाली नहीं है और हिसार में उनका डटकर मुकाबला करेगी। वहीं अन्ना के साथी चुनाव होने तक हिसार में ही रहेंगे और इस दौरान कई सभाओं को सम्बोधित करेंगे। जहां तक अन्ना के वीडियो की बात है 10 मिनट के इस वीडियो में कांग्रेस छोड़कर किसी भी दल को वोट देने की अपील की गई है। हिसार के चुनाव में कांग्रेस के अलावा हरियाणा जनहित कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल का उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। टीम अन्ना का कहना है कि कांग्रेस को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवारों ने मजबूत लोकपाल के समर्थन का पत्र दे दिया है इसलिए अन्ना उनके खिलाफ नहीं हैं। पर लोगों से यह गुजारिश अवश्य कर रहे हैं कि वो साफ- सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों को वोट देंगे तो अच्छा होगा। अरविंद केजरीवाल के साथ अन्ना की कोर टीम के सदस्य मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, हरियाणा से आने वाले नवीन जयहिंद भी शनिवार को हिसार जा रहे हैं। किरन बेदी 10 अक्टूबर को वहां जाएंगी।