Showing posts with label पेज 5. Show all posts
Showing posts with label पेज 5. Show all posts

Monday, September 17, 2012

केंद्र को समर्थन पर फैसला 10 अक्टूबर को : मायावती


ठ्ठजागरण ब्यूरो, लखनऊ महंगाई और मूल्य वृद्धि को लेकर बसपा और कांग्रेस नीत संप्रग सरकार टकराव के रास्ते पर है। बसपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को रिटेल सेक्टर में एफडीआइ को स्वीकृति तथा डीजल की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 अक्टूबर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्र को समर्थन देने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने अभी तक केंद्र को मुद्दों के आधार पर समर्थन दिया। मयावती ने खुदरा क्षेत्रों में एफडीआइ को हरी झंडी दिखाने पर केंद्र सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्र के फैसले के खिलाफ बसपा 9 अक्टूबर को संकल्प महारैली आयोजित कर अपना विरोध जताएगी। इसके अगले दिन यानी 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। संप्रग के फैसलों को जनविरोधी करार देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने रसोई गैस और डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों और गरीबों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे महंगाई और बढ़ेगी। अभी तक केन्द्र सरकार ने जो भी जनविरोधी फैसले किये हैं, हमारी पार्टी ने उसे काफी गंभीरता से लेते हुए समय समय पर इसका विरोध किया है।

Friday, September 14, 2012

डूसू व जेएनयू में छात्र आज चुनेंगे अपना नेता



डूसू के 4 पदों के लिए 38 प्रत्याशी मैदान में जेएनयूएसयू चुनाव में भी इतने ही पदों के लिए 28 प्रत्याशी हैं मैदान में
नई दिल्ली (एसएनबी)। देश व राजधानी के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों डीयू व जेएनयू में छात्र संघ चुनाव एक साथ शुक्रवार को होने जा रहे हैं। दोनों विश्वविद्यालयों में हजारों मतदाता मतदान के जरिए यह तय करेंगे कि उनका नेता कौन होगा। डूसू चुनाव में सेंट्रल पैनल की चार सीटों के लिए जहां 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं जेएनयूएसयू चुनाव में सेंट्रल पैनल की 4 सीटों के लिए 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। डूसू चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 13, उपाध्यक्ष पद के लिए 7 और सचिव व संयुक्त सचिव पद के लिए 9-9 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि जेएनयूएसयू चुनाव में अध्यक्ष सीट के लिए 11, उपाध्यक्ष सीट के लिए 5, जनरल सेक्रेटरी सीट के लिए 6 व संयुक्त सचिव सीट के लिए 6 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। डीयू में डूसू चुनाव के साथ ही जहां कॉलेज यूनियन के भी चुनाव होंगे, वहीं जेएनयूएसयू चुनाव में 11 स्कूलों की 30 काउंसलर सीटों के लिए 82 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। डूसू चुनाव के लिए इस बार 86 हजार मतदाता हैं और जेएनयूएसयू चुनाव के लिए 7428 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। डूसू चुनाव के लिए 50 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जबकि जेएनयूएसयू चुनाव के लिए 4 पोलिंग सेंटर। डूसू चुनाव के लिए प्रात: कॉलेजों में सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक मतदान होगा, जबकि सांध्य कॉलेजों में दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक मतदान होगा। इसी तरह, जेएनयूएसयू चुनाव के लिए सुबह 9 से दोपहर 1 और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक विद्यार्थी मतदान कर सकेंगे। डूसू चुनाव के लिए जहां 984 ईवीएम के माध्यम से मतदान किया जाएगा, वहीं जेएनयूएसयू चुनाव में मतदान के लिए बैलेट बॉक्स का ही इस्तेमाल किया जाएगा। डूसू चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 7.45 बजे से नॉर्थ कैंपस के कान्फ्रेंस सेंटर में शुरू होगी। वहीं, जेएनयूएसयू चुनाव में शुक्रवार की शाम मतदान खत्म होने के बाद रात 9 बजे से ही मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में होगी। डूसू व जेएनयूएसयू चुनाव के लिए दोनों विश्वविद्यालयों की चुनाव कमेटियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डूसू चुनाव के रिटर्निग ऑफिसर डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए कॉलेज स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के अलावा कैंपस में चार बड़े कैमरे लगाए गए हैं, जो चुनाव प्रक्रिया के खत्म होने तक हर पल की रिकॉर्डिग करेंगे। डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि इसके अलावा 32 ऑब्जर्बर तैनात किए गए हैं, ये मतदान प्रक्रिया पर अपनी नजर रखेंगे। 12 नियंतण्रकक्ष भी बनाए गए हैं। इनमें ईसीआईएल के 12 इंजीनियर्स रहेंगे, जो ईवीएम में किसी तरह की खराबी आने पर उसे ठीक करेंगे। डूसू चुनाव में कुल 9 संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं, जहां चुनाव प्रक्रिया के दौरान कड़ी नजर रहेगी। इनमें शहीद भगत सिंह कॉलेज प्रात: व सांध्य, अरविंदो कॉलेज प्रात: व सांध्य, रामानुजन कॉलेज, पीजीडीएवी सांध्य व दयाल सिंह कॉलेज सांध्य के अलावा लॉ सेंटर एक व दो शामिल हैं। डूसू चुनाव के प्रत्याशी एनएसयूआई : अध्यक्ष-अरुण हुड्डा, उपाध्यक्ष-वरुण खारी, सचिव-वरुण चौधरी, संयुक्त सचिव-रवीना चौधरी। एबीवीपी : अध्यक्ष-अंकित धनंजय चौधरी, उपाध्यक्ष-गौरव चौधरी, सचिव- रितु राणा, संयुक्त सचिव-विशु बसोया आइसा : अध्यक्ष-निकिता सिन्हा, उपाध्यक्ष-कुमार अंकित, सचिव-निशांत कुमार, संयुक्त सचिव-आदित्य बिक्रम सिंह । एसएफआई : अध्यक्ष-कमल कुमार आर्य, उपाध्यक्ष-मोहित, सचिव-प्रांजल पांडेय व संयुक्त सचिव-अक्षय भल्ला। एआईएसएफ : अध्यक्ष-नेहा निकिता, सचिव-पवन कुमार कुशवाहा, संयुक्त सचिव-त्रिलोक रावत। इनसो : अध्यक्ष-साक्षी घई, उपाध्यक्ष-मोहित राणा, सचिव-सावन पांचाल, संयुक्त सचिव-मनीष चंदेला। जेएनयूएसयू चुनाव के प्रत्याशी आइसा : अध्यक्ष-ओम प्रसाद, उपाध्यक्ष- मिनाक्षी, जनरल सेक्रेटरी-शकील अंजुम, संयुक्त सचिव-पीयूष राज एसएफआई : अध्यक्ष-कोपल, उपाध्यक्ष-सिद्दिक रबियार, संयुक्त सचिव- सैमुअल मैथ्यू फिलिप। एसएफआईजेएनयू-अध्यक्ष-वी लेनिन कुमार, एआईएसएफ-उपाध्यक्ष-राहुल कुमार मौर्या, जनरल सेक्रेटरी-कुंवर सुधांशु लाल, एसएफआई-जेएनयू संयुक्त सचिव-रूचिरा सेन एनएसयूआई : अध्यक्ष-इकबाल सिंह संधू, उपाध्यक्ष-नीलम पुनिया, जनरल सेक्रेटरी-शशिकांत पांडेय व संयुक्त सचिव- संदीप त्रिपाठी एबीवीपी : अध्यक्ष-रश्मिनी कोपारिकर व जनरल सेक्रेटरी-संदीप कुमार सिंह डूसू के 4 पदों के लिए 38 प्रत्याशी मैदान में जेएनयूएसयू चुनाव में भी इतने ही पदों के लिए 28 प्रत्याशी हैं मैदान में