Showing posts with label २६ नवम्बर २०११. Show all posts
Showing posts with label २६ नवम्बर २०११. Show all posts

Saturday, November 26, 2011

वालमार्ट के शोरूम में अपने हाथों आग लगाऊंगी


Åek भारती ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी वास्तव में दलितों, गरीबों और पिछड़ों के हिमायती हैं तो वालमार्ट को देश में आने से रोकने के लिए अपने घर से प्रधानमंत्री आवास तक पदयात्रा करें और उन्हें एक ज्ञापन सौंप कर वालमार्ट को भारत में आने से रोकने को कहें। इस दावे के साथ कि आर्थिक उदारीकरण ने नब्बे फीसद गरीबों के रोजगार छीने हैं और फायदा केवल दस प्रतिशत को हुआ है, भारती ने कहा कि अमेरिका भी मानता है कि वालमार्ट ने वहां गरीबों का रोजगार छीना है। भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी खुदरा व्यापार के क्षेत्र में विदेशी पूंजी के खुले निवेश और वालमार्ट जैसी कंपनियों को खुली छूट देने के विरोध में है और इस संबंध में उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी से बातचीत हो चुकी है। उन्होंने बताया-‘‘मैंने आज ही पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भ्रष्टाचार के विरोध में अभियान चला रहे समाजसेवी अन्ना हजारे, बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर और केएन गोविंदाचार्य को चिट्ठी भेज कर यह अपील की है कि देश के गरीबों की रोजी रोजगार को बचाने के लिए केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में खुलेआम सड़कों पर उतर कर आजादी की नई लड़ाई की शुरुआत करें।

बिना यूपी के बदले हिन्दुस्तान नहीं बदलेगा : राहुल


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दल के लोग इंडिया शाइनिंग का चाहे जितना नारा लगा लें, जब तक देश में एक भी गरीब रहेगा हिन्दुस्तान नहीं चमक सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महज 10 वर्ष के भीतर आंध्र, असम, दिल्ली, केरल, हरियाणा व पंजाब आदि प्रांतों को बदल दिया है लेकिन बिना उत्तर प्रदेश के बदले हिन्दुस्तान नहीं बदल सकता। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता देश से गरीबी मिटाने व सभी वगरे के पिछड़े व गरीब तबके के लोगों को सबल बनाने की है। इसके लिए 2004 में यूपीए की सरकार बनने के बाद से गरीबी उन्मूलन के लिए मनरेगा समेत कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही हैं लेकिन प्रदेश में मनरेगा से सिर्फ मंत्रियों व अधिकारियों को फायदा हो रहा है। अफसोस यह है कि सारा पैसा हाथी के पेट में चला गया इससे आम जनता को कोई लाभ नहीं हुआ। यदि यूपी को भी देश के अन्य तरक्की शुदा प्रदेशों की श्रेणी में लाना है तो इस बार यहां कांग्रेस की सरकार बनवानी पड़ेगी। श्री गांधी ने शुक्रवार को बांसी माघ मेला मैदान, डुमरियागंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज और आनंदनगर उत्तरी बाईपास पर स्थित मैदान के प्रांगण में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये ये बातें कहीं। श्री गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार की महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना व जननी सुरक्षा योजनाओं के लागू होने के बाद गांव के गरीब तबके के लोगों का शहरों के लिए पलायन रुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकारी तंत्र सही काम नहीं कर रहा है, जिसके चलते गरीबों की जगह बीएसपी के मंत्री व अधिकारी मालामाल हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की चर्चा के क्रम में कहा कि सरकार द्वारा 60 हजार करोड़ की कर्ज माफी योजना से किसानों के लिए बैंक के रास्ते फिर से खुल गये हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह बुनकरों के बकाया ऋणों की भरपाई के लिए फिर सरकार ने हजारों करोड़ रुपये दिये। उन्होनें कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री को गरीबी का पता नहीं है, क्योंकि वे गरीबों से मिलतीं नहीं, उनके घर जातीं नहीं, उनके घर खाती नहीं और वे जो पानी पीते हैं वह पानी नहीं पीतीं। जब कि मै गरीबों के घर जाता हूं, रहता हूं और उनका खाना खाता हूं तथा उसी कुएं का पानी पीता हूं जिस कुएं का पानी वे गरीब पीते हैं। जो कुएं का पानी पीएगा और बीमार होगा वही गरीबी समझ पायेगा। उन्होंने आगे कहा कि मै गरीब तो नहीं हूं पर गरीब की इज्जत करता हूं और यह जानता हूं कि गरीब ही देश की स्थिति को बदल सकता है। उन्होंने पूर्व की सपा और वर्तमान की बसपा सरकार को जातिवादी सरकार बताते हुए कहा कि ये सरकारें महज 10 प्रतिशत लोगों की होती हैं, इसीलिए बेहतर नतीजे नहीं मिलते। अब पूरी खुशहाली के लिए सभी वगरे की सरकार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों का शोषण करने पर तुली है। गोरखपुर से नोएडा तक की जमीन जबरदस्ती किसानों से छीनी जा रही है यदि किसान वाजिब पैसा मांग रहा है तो उसके ऊपर गोलियां चलायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण रोकने के उद्देश्य से संसद में विधेयक लाया जा रहा है। जिसके पास होते ही किसानों का शोषण कोई नहीं कर पायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग अन्य प्रदेशों में जाकर खून पसीने से दूसरे प्रदेश को चमकाते हैं। यदि यहां रोजगार के साधन होते, कल कारखाने होते तो लोग आसानी से रोजगार पा जाते। लेकिन उनका प्रयास है कि ऐसी सरकार प्रदेश में बने जो प्रदेश की तकदीर बदल दे और सब जाति की मिशण्रकी सरकार हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लड़ने, संघर्ष करने व जीत हासिल करने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, उनके मजबूत रहने पर ही पार्टी मजबूत रह सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस के आने के बाद सरकार का खजाना लूटने वाले जेल के अन्दर होंगे। प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कार्यकर्ताओं से संघर्ष कर प्रदेश की सत्ता को बदल देने का आह्वान किया। केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पिछड़ने का मुख्य कारण है कि यहां के लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। वे दूसरे प्रदेशों में जाकर कार्य करते हैं। लेकिन कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का प्रयास है कि यहां ऐसे हालात बनें कि प्रदेश क्या दूसरे प्रदेश के लोग आकर उत्तर प्रदेश में नौकरी करें। इसी क्रम में आयोजक व पार्टी प्रत्याशी विधायक ईर चंद्र शुक्ल ने अपने स्वागत भाषण में क्षेत्रीय समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए विास जताया कि प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस के आने के बाद सभी का समाधान हो सकेगा। उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट व लुटेरी सरकार है।