Showing posts with label पृष्ठ संख्या ७. Show all posts
Showing posts with label पृष्ठ संख्या ७. Show all posts

Saturday, January 1, 2011

ईमानदार प्रत्याशी उतारेंगे 2012 में

आगरा/ हाथरस : गांव चलो अभियान की चौपाल के दूसरे दिन भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले पर कांगे्रस को घेरा और भगवा आतंकवाद के मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले में सरकार को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के सामने पेश होना ही होगा। भगवा आतंकवाद पर राजनाथ ने कहा कि यदि भगवा आतंकवाद है और आरएसएस इसमें शामिल है तो मुझे ये बताएं कि फिर देश भक्त कौन है। राहुल गांधी के इस बयान ने सीधे पाकिस्तान को फायदा पहुंचाया है, जिसकी जांच होना चाहिए। हाथरस में राजनाथ ने लोगों से वादा किया है कि 2012 के विधान सभा चुनाव में वह ईमानदार प्रत्याशी उतारेंगे। भाजपा के चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत वह गुरुवार को जिले में पहुंचे थे। उन्होंने हाथरस जंक्शन के गांव बघराया में जन पंचायत की। बीते सप्ताह जिले के सिकंदराराऊ में दलित युवक की हत्या कर सिर गायब कर दिए जाने के मामले में कहा कि लानत है ऐसी हुकूमत पर। सीएम को खुद नैतिकता के आधार पर गद्दी छोड़ देनी चाहिए। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि टूजी स्पेक्ट्रम और कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम पर ही ढाई लाख करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया गया