Showing posts with label राष्ट्रीय सहारा दिल्ली संस्करण पेज-1. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय सहारा दिल्ली संस्करण पेज-1. Show all posts

Tuesday, September 11, 2012

जदयू और शिवसेना भी लड़ेंगे मोदी के खिलाफ चुनाव





भाजपा बोली, हर किसी को चुनाव लड़ने का हक शरद और नीतीश करेंगे उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार
नई दिल्ली (एसएनबी)। एनडीए के घटक दल जदयू के साथ साथ शिवसेना भी इस बार गुजरात चुनाव लड़ेगी। जदयू ने इससे पहले भी दो विधानसभा चुनाव लड़े थे जबकि शिवसेना पहली बार लड़ेगी। भाजपा का कहना है कि सभी दलों को चुनाव लड़ने का अधिकार है। जदयू ने 2002, 2007 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। उसके दो विधायक हैं जबकि छह पर वह दूसरे स्थान पर रहा। जदयू का आधार भरूच के आदिवासी इलाकों में है। जदयू ने घोषणा की है कि इस बार भी वह 30- 35 सीटों पर लड़ेगी। शिवसेना भी आजमाएगी किस्मत : एनडीए के ही एक अन्य घटक दल शिवसेना भी इस बार गुजरात में किस्मत आजमाएगी। पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, शिवसेना आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हम इस संबंध में तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। प्रदेश में विधानसभा की 182 सीटें हैं। हर पार्टी को चुनाव लड़ने का हक : भाजपा ने कहा कि हर पार्टी को चुनाव लड़ने का हक है। (शेष पेज